फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites shot dead BJP leader and burnt JCB in Bijapur

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता, छह दिन में दूसरी हत्या; दहशत का बना माहौल

Wed, 06 Mar 2024 09:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 09:00 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है और साथ ही जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है। जांगला के कोटमेट्टा में वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Naxalites shot dead BJP leader and burnt JCB in Bijapur
भाजपा नेता कैलाश नाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों के जांगला इलाके के कोटमेट्टा में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों ने तालाब निर्माण में लगी जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष रहे जांगला निवासी कैलाश नाग की बुधवार की शाम नक्सलियों ने कोटमेट्टा में हत्या कर दी। जांगला थाना से करीब 12 किलोमीटर कोटमेट्टा में नये तालाब का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां कैलाश नाग की जेसीबी वाहन से काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दरमियान नक्सलियों ने कैलाश की हत्या कर दी। बता दें कि छह दिनों के भीतर नक्सलियों ने दूसरे भाजपा नेता की हत्या की हैं। बीते शुक्रवार को नक्सलियों ने तोयनार के एक शादी समारोह में गए थे। भाजपा नेता व जनपद सदस्य तिरुपति कटला की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी। छह दिनों में दो भाजपा नेताओं की हत्या से जिले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed