फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites killed villager on charges of being informers In Bijapur

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, मुखबिरी के आरोप में फिर ली ग्रामीण की जान; इलाके में दहशत

Tue, 08 Oct 2024 10:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 10:05 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है। यहां नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Naxalites killed villager on charges of being informers In Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है।
विज्ञापन


नक्सलियों ने हत्याकर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की खबर मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीम रवाना हो रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed