{"_id":"65c27cdd4fbf1f46bf0139fb","slug":"naxalites-killed-rural-youth-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur : नक्सलियों ने ग्रामीण युवक को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur : नक्सलियों ने ग्रामीण युवक को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल
Wed, 07 Feb 2024 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक ग्रामीण की नक्सलियो ने धारदार हथियार से वार हत्या कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर में नक्सलियों ने मिच्चा हड़मा (25) की धारदार हथियार व टंगिया से सिर और गर्दन में वार हत्या कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीण हड़मा का शव तिम्मापुर स्कूल के पास सड़क पर मिला हैं। मामले की तस्दीक के बाद पुलिस ग्रामीण हड़मा के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं। ग्रामीण की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन