फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites burnt mobile towers installed in Kandulnar and Aded in Bijapur

Bijapur: नक्सलियों ने कांदुलनार और आदेड़ में लगे मोबाइल टावर को फूंका, 4जी नेटवर्क के लिए लगाए गए थे टावर

Sun, 26 May 2024 05:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 May 2024 05:15 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात बीजापुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांदुलनार व आदेड़ में लगे दो मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Naxalites burnt mobile towers installed in Kandulnar and Aded in Bijapur
नक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात बीजापुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांदुलनार व आदेड़ में लगे दो मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया है। कांदुलनार में लगे टावर सहित पावर प्लांट व सोलर को तोड़फोड़कर उसमें आग लगा दी है। नक्सलियों ने वहां जमकर उत्पात मचाया है। 

विज्ञापन

 

बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुलनार व आदेड़ में कुछ दिन पहले बीएसएनएल का 4 जी नेटवर्क शुरू करने खड़े किये गए टावरों को बीती रात नक्सलियों ने तोड़ फोड़कर उसमें आगजनी कर दी। आगामी सप्ताह भर के भीतर उक्त टावरों को 4 जी नेटवर्क से जोड़कर शुरू करना था, कि इससे पहले शनिवार - रविवार की दरमियानी रात नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए कांदुलनार व आदेड़ में लगे टावरों व उनके पावर प्लांट तथा सोलर प्लेट में तोड़फोड़कर उसमें आगजनी कर दी। 

विज्ञापन

 

हालांकि अभी तक घटना की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। वही दूसरी ओर घटना के बारे मोदकपाल थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें भी टावरों में आगजनी किये जाने की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने बीते दिनों आवापल्ली-उसूर मार्ग को अवरुद्ध कर बैनर पोस्टर लगाकर यातायात बाधित करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed