फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites are treating girl injured by IED in their medical camp in Bijapur

Bijapur: आईईडी की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची का नक्सली अपने मेडिकल कैम्प में कर रहे इलाज, मां को भी आई चोट

Wed, 10 Jan 2024 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 04:48 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सलियों की आईईडी की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची की मां को भी चोट पहुंची है। बच्ची को नक्सली अपने साथ ले जाकर अपने मेडिकल कैम्प में इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Naxalites are treating girl injured by IED in their medical camp in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सलियों की आईईडी की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची की मां को भी चोट पहुंची है। बच्ची को नक्सली अपने साथ ले जाकर अपने मेडिकल कैम्प में इलाज कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐसी सूचना मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

 

बीते शुक्रवार को बीजापुर पोटाकेबिन में तीसरी क्लास में अध्ययनरत छात्रा सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार अपनी माँ के साथ राशन सामान लेकर चेरपाल से पालनार जा रही थी। इसी बीच घर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही चेरपाल व पालनार के बीच नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची सुनीता हेमला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


वहीं सुनीता की मां को भी चोट पहुंची है। बताया गया है कि आईईडी से घायल हुई छात्रा को नक्सली अपने साथ ले जाकर अपने मेडिकल कैम्प में इलाज कर रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है। तस्दीक कर रहे हैं। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed