फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalite plans foiled two IED bombs of 25 kg each defused in Bijapur

Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, 25-25 किलो के दो IED निष्क्रिय, पांच किलो का प्रेसर बम भी बरामद

Fri, 24 Nov 2023 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 06:38 PM IST
सार

माओवादियों ने सडक में फ़ॉक्सहोल बना कर प्लांट किया था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि माओवादियों द्वारा बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाये  थे।

विज्ञापन
Naxalite plans foiled two IED bombs of 25 kg each defused in Bijapur
25-25 किलो के दो IED बम निष्क्रिय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में शुक्रवार को सीआरपीएफ 168 बटालियन एवं थाना आवापल्ली बीडीएस टीम के जवानों ने संयुक्त रुप से आवापल्ली- बासागुड़ा सड़क  मार्ग पर डी माइनिंग ड्यूटी के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान जवानों ने कैम्प मुरदण्डा से बासागुड़ा सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25-25 किलो के दो आईडी बम बरामद किया। 

विज्ञापन


माओवादियों ने सडक में फ़ॉक्सहोल बना कर प्लांट किया था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि माओवादियों द्वारा बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाये  थे। केरिपु 168 वाहिनी एवं थाना आवापल्ली की बीडीएस टीम द्वारा आईईडी मौके पर  निष्क्रिय किया गया । इसके अलावा थाना पामेड़ क्षेत्र के तहत  चिंतावगु नदी और धरमाराम गांव के मध्य से पांच किलो का प्रेशर आईईडी कोबरा 204 और केरिपु 151 की टीम द्वारा बरामद किया गया है जिसे कोबरा 204 की बीड़ीएस टीम के द्वारा मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed