{"_id":"69841ef04b035612f60b1416","slug":"naxalite-killed-in-encounter-with-security-personnel-in-bijapur-in-chhattisgarh-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG में 'लाल आतंक' पर प्रहार: पुलिस और माओवादियों के बीच एनकाउंटर, बीजापुर में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG में 'लाल आतंक' पर प्रहार: पुलिस और माओवादियों के बीच एनकाउंटर, बीजापुर में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया
Thu, 05 Feb 2026 10:09 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:09 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। फायरिंग सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव व एक एके-47 राइफल बरामद हुई। इस साल अब तक राज्य में 23 माओवादी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी माओवादी कमांडर ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन का सक्रिय माओवादी कमांडर उधम सिंह मारा गया। मारे गए माओवादी पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, विस्फोटक सामग्री सहित अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में दक्षिण बस्तर डिवीजन के उधम सिंह और अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। 5 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान उधम सिंह का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
हथियारों और सामग्री की बरामदगी
घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 28 राउंड गोलियां, विस्फोटक सामग्री, कार्डेक्स वायर, वायरलेस सेट, मोबाइल, पिट्ठू और टिफिन बैग सहित अन्य माओवादी सामग्री जब्त की है। उधम सिंह वर्ष 2023 में थाना तर्रेम क्षेत्र के गुंडम जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला, वर्ष 2024 में बासागुड़ा क्षेत्र के पुतकेल-चिपुरभट्टी जंगल में मुठभेड़ तथा जिड़पल्ली कैंप पर हमले जैसी कई बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आंकड़े
इस संबंध में बुधवार को बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु बीजापुर सेक्टर बी.एस. नेगी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 163 माओवादियों को मार गिराया था, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 11 माओवादी ढेर हो चुके हैं। जनवरी 2024 से अब तक चलाए गए माओवादी विरोधी अभियानों में कुल 232 माओवादी मारे गए, 1163 गिरफ्तार किए गए और 888 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं।