फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalite involved in murder of former sarpanch arrested Jantana Sarkar president had a bounty of one lakh on h

Bijapur: पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार, जनताना सरकार अध्यक्ष पर था एक लाख का इनामी

Mon, 09 Dec 2024 03:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 03:14 PM IST
सार

बीजापुर में पुलिस ने कडेर के पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल मोसला जनताना सरकार अध्यक्ष सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Naxalite involved in murder of former sarpanch arrested Jantana Sarkar president had a bounty of one lakh on h
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में पुलिस ने कडेर के पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल मोसला जनताना सरकार अध्यक्ष सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नैमेड थाना व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर मोसला व दुरधा की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पुलिस ने 72 घण्टे के भीतर कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल 1 लाख के इनामी मोसला जनताना सरकार अध्यक्ष सन्नू कोरसा उर्फ गुट्टा पिता सोमारू उम्र 45 निवासी तालाबपारा मोसला व जनमिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर पंडरु उरसा पिता आयतु उम्र 35 निवासी सरपंच पारा मोसला को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए नक्सलियों से घटना में शामिल अन्य नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल की हैं। अब पुलिस उक्त नक्सलियों की पतासाजी कर उनकी तालाश कर रही है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध नैमेड थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को नक्सलियों ने कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या कर दी थीं। पुलिस ने उक्त घटना शामिल नक्सलियों को 72 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed