Bijapur: एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या और ब्लास्ट की कई घटनाओं में शामिल था महादेव
पकड़ा गया नक्सली 30 सितंबर 2020 को जांगला क्षेत्र के बरदेला के वार्ड पंच और भूतपूर्व धनीराम की हत्या की घटना में शामिल था। वह डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सक्रिय है। जिस पर छग शासन की इनाम नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है।
विस्तार
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बस्तर फाइटर और डीआरजी की टीम ने बीते दिनों हत्या व ब्लास्ट की घटना में शामिल एक लाख रुपये के इनाम के डीएकेएमएस अध्यक्ष को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार व तुंगाली की नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान पोटेनार के जंगल पगडंडी रास्ते में नक्सलियों द्वारा प्रेशर आईईडी लगाया गया था। जिसके विस्फोट से डीआरजी के एक जवान के पैर में चोट आई। विस्फोट के बाद भाग रहे एक नक्सली को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम डीएकेएमएस अध्यक्ष महादेव करटाम पिता लखमू करटाम उम्र 30 निवासी पिटेतुंगाली होना बताया।
पकड़ा गया नक्सली 30 सितंबर 2020 को जांगला क्षेत्र के बरदेला के वार्ड पंच और भूतपूर्व धनीराम की हत्या की घटना में शामिल था। वह डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सक्रिय है। जिस पर छग शासन की इनाम नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ जांगला थाना में दो स्थाई वारंट लंबित हैं। उक्त नक्सली के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।