{"_id":"65812bbca0dc1f414200aaa9","slug":"naxal-attack-encounter-between-police-and-naxalites-in-bijapur-chhattisgarh-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बीजीएल से किया हमला; तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बीजीएल से किया हमला; तलाशी अभियान जारी
Tue, 19 Dec 2023 11:06 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:06 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ चिन्नागेलूर के जंगल में हुई। जहां नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
मंगलवार की सुबह बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने मुठभेड़ में जवानों पर बीजीएल से हमला किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक इलाके में सर्चिंग जारी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 153 बटालियन और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन के लिए बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर की ओर निकली हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह सात बजे के दरमियान चिन्नागेलूर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल से हमला किया। सुरक्षाबल के जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। खबर लिखे जाने तक इलाके में सर्चिंग जारी थी।
विज्ञापन