फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Nand Kumar Sai left BJP and came to Congress

Bijapur: भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए नंद कुमार साय, सीएम बघेल ने किया स्वागत; लगाया आरोप

Mon, 01 May 2023 10:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 May 2023 10:29 PM IST
सार

रायपुर में राजीव भवन के अंदर नंद कुमार साय भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।

विज्ञापन
Nand Kumar Sai left BJP and came to Congress
कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन बार के सांसद, तीन बार के विधायक और दो बार के राज्यसभा सांसद साथ ही भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ने सोमवार को राजीव भवन रायपुर में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकम ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है। 

विज्ञापन


प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से बीजापुर के कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बीजापुर में जिला कांग्रेस के नेताओं ने वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करते ही पटाके फोड़े और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दीं।  एक सवाल के जवाब में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है। भाजपा नेता हमेशा से आदिवासियों का अपमान करने का काम करते रहे है।
विज्ञापन

 
इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, नगर पंचायत भोपालपटनम की अध्यक्ष रिंकी कोरम, नगर पालिका बीजापुर के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, रितेश दास, पार्षद कविता यादव, अनिल कुरसम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला, संतोष गुप्ता, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता कमल, संजना चौहान, पार्षद विजार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed