फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   More than 2000 children and villagers affected by malaria in Bijapur

Bijapur: मलेरिया की चपेट में 2000 से ज्यादा बच्चे और ग्रामीण, दो लाख से ज्यादा लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Sat, 20 Jul 2024 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

बीजापुर में मानसून की दस्तक के साथ ही मलेरिया ने बीजापुर को अपनी जद में ले लिया है। दो बच्चों की मौत के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमें ने दो लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की है जिसमें 2071 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये हैं।

विज्ञापन
More than 2000 children and villagers affected by malaria in Bijapur
मलेरिया की चपेट में 2000 से ज्यादा बच्चे और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में मानसून की दस्तक के साथ ही मलेरिया ने बीजापुर को अपनी जद में ले लिया है। दो बच्चों की मौत के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमें ने दो लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की है जिसमें 2071 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये हैं। ज्यादातर केस ग्रामीण इलाकों से मिल रहे हैँ, जहाँ कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल स्टॉफ जाँच और उपचार में जुटी हुई है। मेडिकल अमले ने पूरे जिले में मलेरिया रोधी अभियान के तहत स्कूल व आवासीय आश्रम और ग्रामीण इलाकों मे जाँच कर 2 लाख 20 हज़ार 14 सैंपल लिया है। जिसमें 2071 केस पॉजिटिव पाये गये हैँ। इनमें 1090 स्कूली व आवासीय विद्यालय के बच्चे व 981 ग्रामीण शामिल हैँ।

विज्ञापन


आरडीटी कीट से लिए जा रहे सैंपल 
सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि जिले में मलेरिया की जांच रेपिड डाइग्नोस्टिक टेस्ट किट से ब्लड सैंपल लेकर स्क्रीनिंग की जा रही है । विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में आरडीटी किट उप्लब्ध है। जिससे जाँच मे फिलहाल समस्या नही है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 196028 ग्रामीणों का व 24076 स्कूल आवासीय आश्रमों के बच्चों का टेस्ट किया गया हैं। उन्होंने आगे बताया कि मलेरिया दवा का छिड़काव 77 फीसदी तक कर दिया हैं। 
विज्ञापन


237 टीम कर रही जांच
सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी मलेरिया मुक्त अभियान के तहत जिले में 2 लाख 84 हजार 28 ग्रामीणों के जांच का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें 2 लाख 20 हजार 14 लोगों का सेम्पल ले लिया गया हैं।  मलेरिया जांच के लिए जिले में कुल 237 स्वास्थ्य अमला की टीम लगी हुई है। इस टीम में 3 -3 सदस्य शामिल है, जो गांव गांव जाकर लोगों की मलेरिया जांच कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उसूर, गंगालूर और इंद्रावती नदी पार हाई रिस्क जोन
अब तक हुए स्क्रीनिंग मे मलेरिया के ज्यादातर केस बीजापुर ब्लॉक के गंगालूर, उसूर और भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नदी के पार बसे गाव मे मिले हैँ । दुरस्थ और दुर्गम  इलाका होने से स्क्रीनिंग में स्वास्थ्य अमले को परेशानी भी उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed