फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   MLA Vikram Mandavi raised questions on illegal storage of sand in Med

Chhattisgarh: 28 लाख का जुर्माना चुकाए बिना कैसे रेत का अवैध परिवहन?, बीजापुर से कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

Fri, 29 Aug 2025 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 05:35 PM IST
सार

प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि तीमेड में रेत के अवैध भंडारण को लेकर सरकार ने कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव पर 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। लेकिन ठेकेदार ने आज तक यह राशि नहीं चुकाई है, और वह धड़ल्ले से जिले से पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहा है।

विज्ञापन
MLA Vikram Mandavi raised questions on illegal storage of sand in Med
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने की पीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार के बनने के बाद से भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर भोपालपटनम क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कराने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि तीमेड में रेत के अवैध भंडारण को लेकर सरकार ने कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव पर 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। लेकिन ठेकेदार ने आज तक यह राशि नहीं चुकाई है और वह धड़ल्ले से जिले से पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहा हैं। विधायक  ने आगे कहा कि जिले से अन्य राज्यों को रेत का अवैध परिवहन न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जिले की रॉयल्टी की चोरी भी है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। यह सब भाजपा की डबल इंजन सरकार के इशारे और संरक्षण में ही संभव हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि जिले के सभी रेत खदानों का ठेका भाजपा सरकार में एक ही व्यक्ति, भाजपा नेता गौतम राव को कैसे मिल गया? यह संयोग नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं द्वारा डबल इंजन सरकार के संरक्षण में रेत का अवैध परिवहन का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में विधायक ने आगे कहा कि जिले का रेत हैदराबाद (तेलंगाना) और महाराष्ट्र जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रेत की कमी हो रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं सरकारी निर्माण कार्यों के लिए रेत उपलब्ध नहीं हो पा रही, जबकि इसे अवैध रूप से दूसरे राज्यों में बेचा जा रहा है।

भोपालपटनम क्षेत्र में कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव ने बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया था, जिसे प्रशासन ने जब्त कर 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन आज तक जब्त रेत की नीलामी क्यों नहीं की गई, यह स्पष्ट नहीं है। विक्रम मंडावी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब्त रेत को स्थानीय ग्राम सभाओं को सौंप दिया जाए, ताकि इसका उपयोग जिले के विकास में हो सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिदिन दर्जनों ट्रक बिना नाप-तौल के रेत का अवैध परिवहन करते हुए तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों को भेजे जा रहे हैं। खनिज विभाग और जिला प्रशासन द्वारा ट्रकों की आवाजाही की जांच नहीं की जा रही, न ही ओवरलोडिंग पर आरटीओ द्वारा कोई कार्रवाई हो रही है। खनिज विभाग ने ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव को रॉयल्टी बुक सौंप दी है, जिसका दुरुपयोग कर एक रॉयल्टी पर्ची पर दो-तीन ट्रकों से रेत का परिवहन किया जा रहा है।

रास्ते में इन ट्रकों की कहीं जांच नहीं होती। यह सब भाजपा की डबल इंजन की सरकार के इशारे पर कथित ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव को अवैध लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग की नाक के नीचे हो रहा है। अधिकारी तो परिवहन को वैध बताने में लगे हैं, लेकिन हकीकत में भंडारण एवं परिवहन नियमों का पालन नहीं हो रहा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि जिले के संसाधनों का लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। साथ ही विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में खनिज विभाग पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि एक ग़रीब व्यक्ति अपने निजी उपयोग के लिए एक ट्रेक्टर रेत ले आता है तो पूरा खनिज विभाग उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना की कार्यवाही करता है।

वहीं दूसरी ओर एक कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव के द्वारा संगठित रूप से बड़ी मात्रा में रेत का अवैध परिवहन करता है तो उसे खनिज विभाग वैध मानती है, ऐसा क्यों हो रहा है। इसका जवाब खनिज विभाग को देना चाहिए। कांग्रेस नेता और विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि जिले में अवैध रेत परिवहन बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अवैध रेत परिवहन के खिलाफ क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी और सड़क की लड़ाई लड़ेगी। 


अंत मे विधायक मंडावी ने बीजापुर जिले मे चल रहे इस अवैध रेत उत्खनन,भण्डारण एवं परिवहन के कारोबार की उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवही करने की माँग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed