फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Mineral department imposed fine of Rs 3.77 lakh on BMS project in Bijapur

Bijapur: अमर उजाला की खबर का असर, खनिज विभाग ने बीएमएस प्रोजेक्ट पर लगाया 3.77 लाख का जुर्माना, जानें मामला

Tue, 17 Dec 2024 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 09:08 PM IST
सार

खनिज निरीक्षक सुब्रतो साना ने बताया कि खबर प्रकाशन के बाद उन्हें अवैध गिट्टी भंडारण और परिवहन की सूचना मिली। कार्रवाई के दौरान भंडारण स्थल पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके।

विज्ञापन
Mineral department imposed fine of Rs 3.77 lakh on BMS project in Bijapur
डंप गिट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनिज विभाग की नाक के नीचे से तीन साल से चल रहे अवैध गिट्टी भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए बीएमएस प्रोजेक्ट पर तीन लाख 77 हजार 600 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई अमर उजाला में खबर के प्रकाशन के बाद खनिज विभाग ने की है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भोपालपटनम तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग-163 स्थित भद्रकाली थाना के सामने अमर उजाला ने “खनिज विभाग के नाक के नीचे 3 साल से गिट्टी का अवैध कारोबार” शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर के बाद खनिज विभाग के अधिकारी हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएमएस कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जुर्माने की कार्रवाई की है। खनिज निरीक्षक सुब्रतो साना ने बताया कि खबर प्रकाशन के बाद उन्हें अवैध गिट्टी भंडारण और परिवहन की सूचना मिली। कार्रवाई के दौरान भंडारण स्थल पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। सबसे पहले, अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहे एक टिप्पर पर 37 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद 10 दिसंबर को बीएमएस प्रोजेक्ट पर अवैध भंडारण और परिवहन को लेकर तीन 77 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन

रेत के अवैध परिवहन पर भी हुआ था विवाद
जिले में गिट्टी के साथ-साथ रेत के अवैध परिवहन को लेकर भी विवाद जारी है। हाल ही में कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए तारलागुड़ा रेत खदान से 72 टिप्पर अवैध रेत जब्त की थी।

प्रशासन का रुख सख्त, अवैध कारोबार पर होगी और कार्रवाई
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज भंडारण और परिवहन के मामलों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार और प्रशासन को हो रहे राजस्व नुकसान को रोकने के लिए ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अमर उजाला की इस खबर ने प्रशासन को जगाया और एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed