{"_id":"64509a5630b74dffd3030416","slug":"maoists-attacked-the-villager-with-a-sharp-weapon-and-killed-him-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 02 May 2023 10:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 May 2023 10:36 AM IST
सार
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना के तुर्रेपारा में निवासी अवलम हड़मा सोमवार की शाम लकड़ी लेने पास के जंगल में गया हुआ था। तभी माओवादियों ने उसे पकड़ लिया था। माओवादियों ने बीती रात धारदार हथियार से ग्रामीण युवक अवलम हड़मा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीती रात माओवादियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हैं।
विज्ञापन
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना के तुर्रेपारा में निवासी अवलम हड़मा सोमवार की शाम लकड़ी लेने पास के जंगल में गया हुआ था। तभी माओवादियों ने उसे पकड़ लिया था। माओवादियों ने बीती रात धारदार हथियार से ग्रामीण युवक अवलम हड़मा की हत्या कर शव थाने से एक किलो दूर खेत में फेंक दिया। घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी चंद्रकांत गोवर्णा ने बताया कि हत्या का अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन