{"_id":"6af6e8de39c32a026c0910b6","slug":"major-success-for-security-forces-three-maoist-dumps-recovered-from-two-areas-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4929813-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: तीन माओवादी डंप बरामद, 103 BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: तीन माओवादी डंप बरामद, 103 BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त
Fri, 13 Nov 2026 04:35 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:35 PM IST
सार
पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन माओवादी डंप बरामद किए गए हैं। इनसे 103 और 33 BGL सेल, करीब 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
बरामद डंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान तीन माओवादी डंप बरामद किए गए हैं। इन डंप से 103 बीजीएल सेल, 33 बीजीएल सेल और करीब 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस को खुफिया आसूचना मिली थी। इसी आधार पर यह अभियान चलाया गया। थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल-सिंगमपल्ली जंगल में डीआरजी, 208 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। यहां से 103 बीजीएल सेल सहित अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई। सुरक्षा बलों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
गंगालूर क्षेत्र में दो डंप बरामद
इसी तरह थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगल में भी एक बड़ा तलाशी अभियान चला। केरिपु 199वीं बटालियन, 204 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 वेस्पा की संयुक्त टीम ने यह सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग माओवादी डंप का पता चला। इन डंप से 33 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य माओवादी सामग्री भी जब्त की गई, जो नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
पुलिस की आम नागरिकों से अपील
दोनों थाना क्षेत्रों में बरामद सामग्री के संबंध में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की गई है। बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से एक विशेष अपील जारी की है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें। ऐसी खतरनाक वस्तुओं को छूने से बचें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यह अपील जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।