फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Like Gangalur result of Pamed seat also reversed BJP Janaki won Congress was wiped out in Bijapur

Bijapur: गंगालुर की तरह पामेड़ सीट पर भी पलटा परिणाम, भाजपा की जानकी जीतीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Fri, 21 Feb 2025 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

बीजापुर में गंगालुर की तरह पामेड़ जिला पंचायत सीट का परिणाम भी पलट गया है। यहां से पहले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने अपनी जीत को लेकर जश्न माना लिया था।

विज्ञापन
Like Gangalur result of Pamed seat also reversed BJP Janaki won Congress was wiped out in Bijapur
भाजपा की जानकी जीतीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में गंगालुर की तरह पामेड़ जिला पंचायत सीट का परिणाम भी पलट गया है। यहां से पहले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने अपनी जीत को लेकर जश्न माना लिया था। लेकिन देर रात तक चली मतों की गिनती के बाद पामेड़ सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 166 मतों से जीत घोषित किया गया है। इस साथ ही अब तक जिला पंचायत के लिए 7 सीटों पर हुए चुनाव में 5 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय को जीत मिली है। 

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल हुए उसूर व भोपालपटनम जनपद क्षेत्र के चार जिला पंचायत सदस्य की सीटों में पामेड़ सीट पर एक बार गंगालुर की तरह बाजी पलट गई है। यहां से पहले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरोजनी कट्टम की जीत का जश्न कांग्रेसियों समर्थकों ने माना लिया था। लेकिन देर रात चली मतों की गिनती के बाद बाजी पलट गई और भाजपा समर्थित जानकी कोरसा 166 वोटों से जीत चुनाव जीत गई हैं। इस परिणाम के बदलने के बाद कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता हुआ नजर आ रहा है।  अब तक दो चरणों मे हुए जिला पंचायत की सात सीटों पर भाजपा समर्थित 5, कांग्रेस समर्थित 1 व 1 निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ कर हारने वाले कांग्रेस समर्थित दिग्गज नेताओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे मिच्चा मुतैया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे बंसत ताटी की पत्नी और पामेड़ सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही सरोजनी कट्टम शामिल है। हालांकि सरोजनी ने जानकी कोरसा को अच्छी टक्कर दी। जिससे उनकी हार का काफी अंतर से हुई है। इधर आगामी 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होगा। इसमें बीजापुर जिले के भैरमगढ़ जनपद क्षेत्र के तीन जिला पंचायत सदस्य के बेदरे, नेलसनार व जांगला सीट सहित जनपद पंचायत, सरपंच व पंचों के लिए मतदान किया जाएगा। बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए उसूर जनपद क्षेत्र में कुल 46 व भोपालपटनम जनपद क्षेत्र में 75 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed