Bijapur: बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक विक्रम मंडावी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
मंगलवार को बीजापुर ब्लाक के गंगालूर व रेड्डी गांव के 31 ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी की कार्यशैली और उनके द्वारा किये कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
विस्तार
बीजापुर में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही दलबदल का सिलसिला जारी है। सोमवार को भैरमगढ़ में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
वहीं मंगलवार को बीजापुर ब्लाक के गंगालूर व रेड्डी गांव के 31 ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी की कार्यशैली और उनके द्वारा किये कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल हुए सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को विक्रम मंडावी ने गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।