फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Killed Naxalites identified Four Maoists carrying a bounty of Rs 17 lakh including two female Naxalites killed

मारे गये नक्सलियों की हुई पहचान: दो महिला नक्सली सहित 17 लाख के चार इनामी माओवादी ढेर

Sun, 27 Jul 2025 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Jul 2025 04:54 PM IST
सार

बीजापुर में शनिवार को जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगल क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार इनामी नक्सली मारे गए हैं।

विज्ञापन
Killed Naxalites identified Four Maoists carrying a bounty of Rs 17 lakh including two female Naxalites killed
मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में शनिवार को जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगल क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार इनामी नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी पर 17 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती घने जंगलों में नक्सली गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना पर डीआरजी बीजापुर द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह मुठभेड़ 26 जुलाई की शाम से शुरू होकर रुक-रुक कर देर रात तक जारी रही।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान 5 लाख का इनामी एसीएम प्लाटून 10 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो हुंगा, 5 लाख की इनामी एसीएम प्लाटून 30 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो लक्खे, 5 लाख की इनामी  एसीएम दक्षिण सब जोनल ब्यूरो भीमे व 2 लाख के इनामी पार्टी सदस्य ब्यूरो कम्युनिकेशन हेड का गार्ड निहाल उर्फ राहुल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से 01 एसएलआर रायफल, 03 मैग्जीन, 15 जिंदा राउंड 01 इंसास रायफल, 03 मैग्जीन, 40 जिंदा राउंड, 01 .303 रायफल, 01 मैग्जीन, 16 जिंदा राउंड, 01 बीजीएल लांचर, 03 सेल, 01 सिंगल शॉट 315 बोर रायफल, 01 12 बोर बंदूक, 12 जिंदा सेल, 08 जिंदा राउंड एके-47, छोटे बीजीएल सेल – 03 नग, ग्रेनेड – 01 नग सहित नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी. ने बताया कि पिछले 19 महीनों जनवरी 2024 से जुलाई 2025 के भीतर अब तक 425 हार्डकोर नक्सली मारे जा चुके हैं। यह सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, साहसिकता और जनसहयोग का परिणाम है। आईजी ने यह भी कहा कि मानसून की विकट परिस्थितियाँ—घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी इलाकों और निरंतर बारिश के बावजूद सुरक्षा बलों के मनोबल को प्रभावित नहीं कर पाईं। बल पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अभियान को सफल बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed