फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Kashyap said in gratitude conference Congress appeasement weakened country in Bijapur

Bijapur: आभार सम्मेलन में कश्यप बोले- कांग्रेस के तुष्टिकरण ने देश को किया कमजोर, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 16 Jul 2024 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महतारी वंदन योजना का लाभ दे रही है, धान बोनस सहित विभिन्न जनहितकाकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री ने ज्ञापन सौंपा।  

विज्ञापन
Kashyap said in gratitude conference Congress appeasement weakened country in Bijapur
मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता साल के 365 दिन कार्य करता है, और जनता के हित में कार्य करता है। आने वाले 3 महीने बाद पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डटकर कार्य करके भाजपा को जिताया था वैसे ही मजबूती के साथ चुनावी मोर्चे पर डटे रहे और कांग्रेस को बूथ से नेस्तनाबूद करें। उक्त बातें मतदाता आभार सम्मेलन में बीजापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कही।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महतारी वंदन योजना का लाभ दे रही है, धान बोनस सहित विभिन्न जनहितकाकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार से कमी होने नही दी जाएगी।
विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने देश को कमजोर किया, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के नए सोपान तय कर रहा है। देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। हमारे सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashyap said in gratitude conference Congress appeasement weakened country in Bijapur
सर्व आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

सर्व आदिवासी समाज ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

एक दिवसीय बीजापुर प्रवास पर आए जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप से सर्व आदिवासी समाज ने सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर मांग पत्र सौंपा। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप से आज एक प्रतिनिधि मंडल मिला और विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल खोले जाने के बाद से 12वीं पूर्ण होने के बाद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय नहीं होने के कारण यहां के छात्रों की आगे की पढ़ाई बाधित हो गई है। जिले में शीघ्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोला जाए। जिले की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। जिले में रिक्त पड़े डाक्टर और नर्स के पदों को शीघ्र भरा जाए। स्थानीय भर्ती में आदिवासी समुदाय के युवाओं को शतप्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए। जिले में नक्सली उन्मुलन के नाम पर निर्दोष ग्रमीणों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। फर्जी तरीके से गैर आदिवासियों को जारी किए गए वन अधिकार पट्टा को तत्काल निरस्त किया जाए और  भोपालपटनम में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना किया जाए। जग्गूराम तेलामी ने बताया कि नेताद्वय ने आस्वस्त किया है कि मांगों को लेकर अधिकारियों चर्चा शीघ्र पूरा करने प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed