फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   karykarta sammelan: neta pratipacsh bole shanti ki bhumi baster ab nai sajisho ka shikar

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: नेता प्रतिपक्ष बोले- शांति की भूमि बस्तर अब नई साजिशों का शिकार

Thu, 02 Jul 2026 07:22 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 07:22 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं के भैरमगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नेलसनार से लेकर विधायक निवास तक भव्य स्वागत किया। पूरे रास्ते में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
karykarta sammelan: neta pratipacsh bole shanti ki bhumi baster ab nai sajisho ka shikar
बीजापुर न्यूज

विस्तार

आज भैरमगढ़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक देवती कर्मा, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदु सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के भैरमगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नेलसनार से लेकर विधायक निवास तक भव्य स्वागत किया। पूरे रास्ते में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक निवास परिसर में आयोजित बैठक की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर के स्वागत संबोधन से हुई।बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इस सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष बीत जाने के बावजूद भाजपा सरकार ने जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। बैज ने आगामी चुनावों में बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का लक्ष्य रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों को तेंदूपत्ता तोड़ने की अनुमति नहीं दे रही है, वहीं उद्योगपतियों को बस्तर के खनिज उत्खनन की अनुमति दी जा रही है। दीपक बैज ने चेतावनी देते हुए कहा कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा आज सबसे बड़ी चुनौती बन गई है और कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के साथ मिलकर संघर्ष जारी रखेगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर को शांति, प्रेम और भाईचारे की भूमि के रूप में जाना जाता है, साथ ही यह क्षेत्र लंबे समय से संघर्ष और पीड़ा का साक्षी भी रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के संदेश के अनुरूप कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को आदिवासियों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के साथ खड़ा रहने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. महंत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब बस्तर को उजाड़ने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने बोधघाट परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान हैं और इन्हें बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।


इस दौरान बीजापुर जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, NSUI, कांग्रेस के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधि, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पदाधिकारी और नगर पालिका के अध्यक्ष व पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed