{"_id":"6484533440ef99bd89041163","slug":"jawans-have-defused-3-kg-ied-in-bijapur-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में बड़ा हादसा टल गया: सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला तीन किलो IED, चपेट में आ सकते थे जवान; किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में बड़ा हादसा टल गया: सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला तीन किलो IED, चपेट में आ सकते थे जवान; किया निष्क्रिय
Sat, 10 Jun 2023 04:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:11 PM IST
सार
बीजापुर में जवान सर्च ऑपरेशन पर थे। इसी दौरान उन्होंने 3 किलो का आईईडी मिला, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया है। आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था।
विज्ञापन
जवानों ने बरामद किया आईईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गए एक 3 किलो वजनी आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा कैम्प से शनिवार को सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले हुए थे।
विज्ञापन
इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास सड़क से करीब 20 से 25 मीटर की दूर पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से एक पेड़ के नीचे 3 किलो वजनी आईईडी लगाया हुआ था। जवानों ने इसे बरामद कर लिया और मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।
विज्ञापन