फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Heavy rain pouring from the sky rivers in spate traffic closed in many places in Bijapur

Bijapur: आसमान से बरस रही आफत की बारिश, उफान पर नदियां, कई जगह आवागमन बंद

Sat, 20 Jul 2024 06:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

बीजापुर में शुक्रवार की शाम से इलाके में हो रही लगातार बारिश से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वही अनवरत बारिश होने से बीजापुर के पोंजेर, चेरपाल, भोपालपटनम के जल्लावागु और उसूर के तालपेरु नदी के उफान पर आ जाने से इस मार्ग पर आवाजाही बन्द रही।

विज्ञापन
Heavy rain pouring from the sky rivers in spate traffic closed in many places in Bijapur
उफान पर नदियां कई जगह आवागमन बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में शुक्रवार की शाम से इलाके में हो रही लगातार बारिश से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वही अनवरत बारिश होने से बीजापुर के पोंजेर, चेरपाल, भोपालपटनम के जल्लावागु और उसूर के तालपेरु नदी के उफान पर आ जाने से इस मार्ग पर आवाजाही बन्द रही। हालांकि कुछ जगहों पर जलस्तर कम होने के बाद आवागमन बहाल हो गया। इधर पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन और पीएमश्री स्कूल के बच्चों को एतिहातन आरएमएसए पोटाकेबिन सेंड्रापल्ली में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन


उसूर ब्लाक के बासागुड़ा में बहने वाली तालपेरु नदी के उफान पर आ जाने से यहां सुबह से आवागमन बन्द रहा। दोपहर में जलस्तर के कम होने से आवागमन बहाल हो गया। उसूर तहसीलदार सूर्यकांत धरत ने बताया कि तालपेरु में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बासागुड़ा पोटाकेबिन के बच्चों को अस्थाई तौर पर सारकेगुड़ा आश्रम में शिफ्ट किया गया हैं। भैरमगढ़ के नायब तहसीलदार मोहन साहू ने बताया कि बीती रात से अनवरत हो रही बारिश के चलते भैरमगढ़ नगर जलमग्न हो गया था। घुटनो तक पानी भरा रहा। 
विज्ञापन


कई घरों तक मे पानी घुस आया था। गंगालुर के नायब तहसीलदार लोकेश ठाकुर ने बताया कि बीजापुर से 15 किलो दूर चेरपाल नदी और पोंजेर नाला के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे गंगालुर से बीजापुर का सड़क संपर्क कट गया है। इसमें बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वही उन्होंने बताया कि धनोरा से बोरजे मार्ग पर बने पुलिया के भर जाने से यहां से भी आवाजाही बन्द हैं। इसी तरह भोपालपटनम ब्लाक के जल्लावागु नाला के उफान पर आ जाने से बारेगुड़ा, सकनापल्ली, लिंगापूर व वरदल्ली का सड़क संपर्क ब्लाक मुख्यालय से कट गया है। यहां दोनो छोर पर लोग फंसे हुए थे। बताया गया है कि पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन में जलभराव की आशंका के चलते यहां के बच्चों को आरएमएसए पोटाकेबिन सेंड्रापल्ली शिफ्ट कराया गया हैं। डीएमसी एमव्ही राव खुद वहां पहुंचे थे। उन्होंने वहां की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक मिच्चा इस्तारी को फटकार भी लगाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 730.0 एमएम हुई वर्षा
बीजापुर जिले में 1 जून से अबतक 730.0 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। जिसमें सर्वाधिक शनिवार का 125.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से तहसीलवार मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर तहसील में 117.0 एमएम, गंगालुर में 110.0 एमएम, भैरमगढ़ में 248.0 एमएम, कुटरू में 133.0 एमएम, भोपालपटनम में 60. एमएम व उसूर में 83.0 एमएम औसत वर्षा रिकर्ड की गई हैं। जिले में 1 जून से अब तक 730.0 एमएम औसत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed