फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Head constable injured in IED blast sacrificed his life in Bijapur

Bijapur: IED ब्लास्ट में घायल प्रधान आरक्षक हुए बलिदान, रायपुर के हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

Wed, 17 Jan 2024 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

29 दिसम्बर को गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली कैम्प से तीन किमी की दूरी पर पगडंडी मार्ग पर लगाये प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के पैर में गंभीर चोट आने से वे जख्मी हो गए थे। 

विज्ञापन
Head constable injured in IED blast sacrificed his life in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बीजापुर में बीते 29 दिसम्बर को जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली और कांवडगांव के बीच आईईडी ब्लास्ट की घटना में घायल हुए प्रधान आरक्षक बलिदान हो गये।   उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

 

29 दिसम्बर को गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली कैम्प से तीन किमी की दूरी पर पगडंडी मार्ग पर लगाये प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के पैर में गंभीर चोट आने से वे जख्मी हो गए थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल भेजा गया था। 

विज्ञापन

 

यहां उनका इलाज चल रहा था। घटना के 20 वें दिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का शहीद हो गए हैं। आईईडी ब्लास्ट में उन्हें पैर में चोट आई थी। जिसका इलाज रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल मे चल रहा था। डीएसपी सरकार ने आगे बताया कि एक्का जशपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed