{"_id":"64f31d29ba2db4b2b20aff9d","slug":"girl-condition-deteriorated-after-consuming-poison-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur : जहर खाने से युवती की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur : जहर खाने से युवती की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 02 Sep 2023 05:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:02 PM IST
सार
पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीजापुर जिले के थाना मिरतुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मिरतुर निवासी समला मंडावी पति स्व छोटू मंडावी 21 वर्ष एक सितंबर को अपने घर में अचानक से उल्टी करना शुरू कर दी। घर में मौजूद सास मुड़े जैसे ही कमरे में पहुंची बहु को उल्टी करता देख उसे मिरतुर के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे जहर का सेवन करने की बात बताई। पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन