फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Raza Unity Foundation submitted a memorandum demanding that cow be declared the national animal in Bijapur

Bijapur: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर रजा युनिटी फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Jun 2026 07:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 07:57 PM IST
सार

बीजापुर में  रजा यूनिटी फाउंडेशन बीजापुर व मुस्लिम समाज द्वारा आज गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति,महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)बीजापुर को सौंपा गया।
 

विज्ञापन
Raza Unity Foundation submitted a memorandum demanding that cow be declared the national animal in Bijapur
बीजापुर न्यूज

विस्तार

बीजापुर में  रजा यूनिटी फाउंडेशन बीजापुर व मुस्लिम समाज द्वारा आज गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, छत्तीसगढ़ में गाय को राजकीय पशु का दर्जा देने तथा गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीति बनाए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति,महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)बीजापुर को सौंपा गया।

विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गाय को भारतीय समाज में श्रद्धा, सेवा, करुणा और सह-अस्तित्व का प्रतीक माना जाता है तथा करोड़ों लोगों की इससे धार्मिक एवं सामाजिक आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही ज्ञापन में आवारा गौवंश की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की गई है। इसमें कहा गया है कि बड़ी संख्या में पशु सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम घूमते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है और मानव व पशु दोनों के जीवन तथा संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में गौवंश के अवैध परिवहन, तस्करी और अवैध वध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि गौसंरक्षण के नाम पर किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ बिना पर्याप्त साक्ष्य और निष्पक्ष जांच के कार्रवाई न की जाए तथा केवल वास्तविक दोषियों पर ही कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।


रजा युनिटी फाउंडेशन ने केंद्र और राज्य सरकार से गौवंश संरक्षण, संवर्धन, सुरक्षा तथा आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और प्रभावी नीति लागू करने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मो.हाफिज अली,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरफराज अंसारी,मुख्य सलाहकार मो.खालिक अहमद,मोहसीन खान,फैजान अंसारी,इमरान खान,मो.अबरार व समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed