फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Four portacabin superintendents transferred in Bijapur

Bijapur: चार पोर्टाकेबिन अधीक्षकों का तबादला, नए अधीक्षकों की हुई नियुक्ति; जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Thu, 21 Aug 2025 05:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधीक्षकों को अपने नवीन पदस्थानों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। बता दें कि इस फेरबदल को लेकर शिक्षा विभाग के भीतर और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
Four portacabin superintendents transferred in Bijapur
पोर्टाकेबिन अधीक्षकों का तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित पोर्टाकेबिन के अधीक्षकों के तबादले को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। बीजापुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत भैरमगढ़ ब्लॉक से तीन और उसूर ब्लॉक से एक अधीक्षक को उनके मूल संस्थान में वापस भेज दिया गया है। इस फैसले से पोर्टाकेबिनों की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


जिन चार अधीक्षकों को हटाया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल संस्था में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। नए आदेश के अनुसार, जिन अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है, उनमें सरस्वती पूनेम को उसूर पोर्टाकेबिन की अधिक्षिका नियुक्त किया गया है। महेश ध्रुव को मिरतूर पोर्टाकेबिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानेश्वर तोगर को सोमनपल्ली पोर्टाकेबिन में अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आदित्य ठाकुर को भटवाड़ा पोर्टाकेबिन का कार्यभार सौंपा गया है। बीजापुर जिले में पोर्टाकेबिनों की गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण और फेरबदल करता रहा है। इस हालिया कार्रवाई को भी इसी दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधीक्षकों को अपने नवीन पदस्थानों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। बता दें कि इस फेरबदल को लेकर शिक्षा विभाग के भीतर और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में जरूरी बताया है, वहीं कुछ लोगों में अचानक हुए तबादलों को लेकर असमंजस की स्थिति भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें सूची-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed