फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Encounter between security forces and Naxalites in Keshkutul forest in Bijapur

Bijapur: केशकुतुल के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक लाख का इनामी माओवादी गुड्डी कवासी ढेर

Sun, 21 Apr 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

बीजापुर में रविवार की सुबह भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल के जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने खूंखार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गुड्डी कवासी को मार गिराया हैं। मारे गये नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and Naxalites in Keshkutul forest in Bijapur
मुठभेड़ के बाद बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में रविवार की सुबह भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल के जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने खूंखार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गुड्डी कवासी को मार गिराया हैं। मारे गये नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल व केशामुंडा के जंगल में डिवीजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरु व अन्य 15 से 20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शनिवार को डीआरजी की टीम अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान रविवार की सुबह 5.30 बजे केशकुतुल के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

विज्ञापन


जिसमें पुलिस ने खूंखार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गुड्डी कवासी पिता आयतु उम्र 34निवासी कोटमेटा थाना जांगला को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। मारा गया नक्सली हत्या व आईईडी ब्लास्ट के कई मामले में शामिल था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से सर्चिंग के दौरान एक कंटरी मेड बंदूक, कुकर बम, कॉर्डेक्स वायर, फ्यूज, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक, पटाखा,नक्सली वर्दी बेल्ट, पिट्ठू, नक्सली साहित्य व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed