फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Diversion of National Highway 63 washed away in rain in Bijapur

Chhattisgarh: बारिश में बह गया नेशनल हाईवे का डायवर्जन; पक्के डामरीकृत सड़क पर गड्ढे, रोज फंस रहे वाहन

Wed, 26 Jul 2023 10:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

बीजापुर मुख्यालय से महज 10 किमी दूर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के लिए डायवर्जन किया गया था। पुल का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन बारिश में पक्का बना डामरीकृत डायवर्जन बह गया। 

विज्ञापन
Diversion of National Highway 63 washed away in rain in Bijapur
बीजापुर में बारिश में बह गया नेशनल हाईवे का डायवर्जन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुख्यालय से महज 10 किमी दूर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के लिए डायवर्जन किया गया था। पुल का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन बारिश में पक्का बना डामरीकृत डायवर्जन बह गया। अब सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसमें रोजाना ही वाहन फंस रहे हैं। अफसरों का कहना है कि काम अभी चल रहा है। अगर परिवर्तित मार्ग में दिक्कत आ रही है तो उसे ठेकेदार को भेजकर सही करा देंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, चिन्नाकोडेपाल के पास सिंगार बहार नाला में पुल का निर्माण किया गया है। इसके लिए नेशनल हाईवे 63 पर करीब एक माह पहले डामरीकृत डायवर्सन बनाया गया था, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानियां न हो। बारिश शुरू होते ही डायवर्सन पूरी तरह से खराब हो गया। इस पर बड़े-बड़े हो गए हैं। डायवर्सन से दो व चार पहिया वाहनों को निकलना मुश्किल हो गया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना अंतराज्यीय वाहनों का रात दिन आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन


एनएच के एसडीओ एके राव ने बताया कि परिवर्तित मार्ग के आगे अभी तीन छोटे पुलिया और बनने है। मुख्य पुल का काम भी अभी अपूर्ण है। बारिश का पानी सड़क में जमा न हो इसलिए परिवर्तित मार्ग बनाया है। उन्होंने कहा है कि परिवर्तित मार्ग में व्यवधान हो रहा है, तो एक दो दिन में ठेकेदार के माध्यम से सुधार कार्य करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed