{"_id":"6af5b09720e3d2d04900ebe5","slug":"direct-dialogue-with-villagers-to-script-a-new-chapter-of-development-in-a-maoist-free-region-grievances-heard-during-a-public-forum-jan-chaupal-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4927182-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत: कलेक्टर-SP पहुंचे अंदरूनी गांव, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत: कलेक्टर-SP पहुंचे अंदरूनी गांव, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM IST
सार
बीजापुर जिले के माओवाद मुक्त अंदरूनी गांवों में अब विकास और स्थायी शांति को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को कलेक्टर विश्वदीप और एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने केरपे और करकेली गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते कलेक्टर एसपी और सीईओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माओवाद के साए से निकलकर बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम केरपे एवं करकेली में जनचौपाल लगाई गई। कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं और जरूरतें सुनीं। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के माओवाद मुक्त होने से स्थायी शांति का अवसर मिला है। विकास कार्यों को गति देने का यह महत्वपूर्ण समय है। इस बदलाव को स्थायी बनाने में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है। प्रशासन ने ग्रामीणों को उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया।
असामाजिक तत्वों से सतर्कता की अपील
पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील की। उन्होंने किसी भी बाहरी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आने को कहा। जल, जंगल और जमीन के नाम पर गुमराह करने वाले तत्वों से सतर्क रहने को कहा गया। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। उन्होंने शांति, सुरक्षा और विकास में ग्रामीणों की भूमिका को अहम बताया।
विज्ञापन
युवाओं को भर्ती के लिए प्रोत्साहन
जनचौपाल के दौरान स्थानीय युवाओं को बस्तर फाइटर्स भर्ती में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नक्सल पीड़ित परिवारों को भर्ती प्रक्रिया में मिलने वाली राहत की जानकारी दी गई। उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे भी मौजूद थीं। एसडीएम, एसडीओपी फरसेगढ़, तहसीलदार, पटवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।