फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Demand to pay tendupatta wages in cash Sarva Adivasi Samaj submitted memorandum to collector in name of CM in

Bijapur: तेंदूपत्ता मजदूरी नगद भुगतान करने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 May 2024 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 07:18 PM IST
सार

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों की मजदूरी का नगद भुगतान को लेकर बुधवार को सर्व आदिवासी समाज ने सीएम विष्णुदेव साय के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। 

विज्ञापन
Demand to pay tendupatta wages in cash Sarva Adivasi Samaj submitted memorandum to collector in name of CM in
सर्व आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों की मजदूरी का नगद भुगतान को लेकर बुधवार को सर्व आदिवासी समाज ने सीएम विष्णुदेव साय के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि बीजापुर आदिवासी बाहुल्य और अति दुर्गम तथा पिछड़ा इलाका है। जिले में 39 बैंक शाखाएं हैं। लेकिन ये भी मुख्य कस्बों में संचालित हैं। 54 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के होने के बाद भी ग्रामीणों को जरूरत के लिए नकद राशि नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन


जग्गूराम तेलामी ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता यहां के आदिवासियों ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था की रीढ है, जो पूरे साल के जीवन यापन में मददगार साबित होता है। बैंकों की दूरी और बैंकों तक जमा राशि की निकासी के लिए लोगों को एक से दो दिनों की यात्रा और बैंकों की लंबी लाइन उन्हे जीवनयापन के दूसरे कार्यों से दूर करता है और बिना कारण समय नष्ट होता है।

विज्ञापन

 

इसलिए सर्व आदिवासी समाज मांग करता है कि बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को पंचायत प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों की मौजूदगी में नगद भुगतान कराएंगे। जग्गुराम तेलामी ने बताया कि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने समाज प्रमुखों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांग को सरकार को भेजा जाएगा तथा यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोक हित में निर्णय लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed