फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Demand for getting ancestral land and forest rights lease memorandum submitted to MLA and collector in Bijapur

बीजापुर: पैतृक जमीन और वन अधिकार पट्टे दिलाने की मांग, विधायक और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mon, 11 Aug 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 07:39 PM IST
सार

बीजापुर में आज भद्राकाली के किसान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और कलेक्टर बीजापुर से मिले और ज्ञापन सौंपकर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पैतृक भूमि में खेती किसानी करने नहीं दिए जाने की शिकायत की ।

विज्ञापन
Demand for getting ancestral land and forest rights lease memorandum submitted to MLA and collector in Bijapur
विधायक और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में आज भद्राकाली के किसान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और कलेक्टर बीजापुर से मिले और ज्ञापन सौंपकर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पैतृक भूमि में खेती किसानी करने नहीं दिए जाने की शिकायत की । कलेक्टर  को सौंपे गए ज्ञापन में भद्राकाली के किसानों ने कहा कि ग्राम भद्राकाली प.ह.नं.-20 तहसील भोपालपटनम् में स्थित पैतृक जमीन जो कि वर्ष 1932-33 में राजस्व अभिलेख में दर्ज है। जिसमें उनके पूर्वज वर्षों से खेती करते आ रहे हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उक्त जमीन पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा आरक्षित  संरक्षित वन के रूप में उपयोग कर ग्रामीणों को खेती करने से मना किया जा रहा है, और स्वयं के जमीन पर इस वर्ष खेती किसानी करने के दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किसानों के बैल, हल को जब्त कर जोताई बोआई कार्य से रोका गया, जिससे ग्रामीण किसान काफी दुखी है। इसलिए किसानों के पैतृक जमीन का सीमांकन कर जमीन वन विभाग से वापस दिलाये जाय। वही कलेक्टर बीजापुर को दिए एक अन्य ज्ञापन में किसानों के साथ बदसलूकी कर डराने धमकाने वाले वन रक्षक चलपत गोटा को तत्काल स्थानांतरण करने की मांग भी की है। इसके साथ ही भद्राकाली, अटूकपल्ली, रैगुड़ा, तारूड़, अन्नारम के ग्रामीण किसानों ने विधायक विक्रम मंडावी को भी एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण किसानों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीणों द्वारा वनभूमि पर विगत् 15 वर्षों से खेती कर अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं। वर्तमान में वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बदसलूखी करते हुए खेती करने से किसानों को जबरन रोका जा रहा है और अपनी जमीन से बेदखल कर पालतू मवेशी बैल एवं हल को जब्त किया जा रहा है। इसलिए वर्षों से काबिज वनभूमि का वन अधिकार पट्टा दिलाया जाए। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि खेती किसानी कार्य के दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का किसानों के साथ किया जा रहा व्यवहार निंदनीय है। किसानों की मांगों को जायज बताते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार से मांग की है कि भाजपा सरकार भद्राकाली क्षेत्र के जितने भी किसान है इनके पैतृक भूमि का सीमांकन किया जाए और जो वर्षों से खेती किसानी कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है उन्हें तत्काल वन अधिकार पट्टा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed