Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, नौ जवान बलिदान
बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं।
विस्तार
बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।
बलिदान हुए जवानों के नाम
कोरसा बुधराम
सोमडू वेंटिल
दुम्मा मड़काम
बमन सोढ़ी
हरीश कोर्राम
पण्डरू पोयम
सुदर्शन वेटी
सुभरनाथ यादव
ड्राइवर- नाम नहीं
बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने नौ जवानों के बलिदान होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें- 'लाल आतंक' के खात्मे की डेडलाइन तय: गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों के बलिदान के बाद किया वादा, व्यक्त की संवेदना
मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर आईईडी विस्फोट पर कहा कि नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है। यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत ज़ाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, "बीजापुर से नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है... यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत ज़ाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर… pic.twitter.com/IyaB8Pbw6g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2025
आईजी पी. सुंदरराज ने दी जानकारी
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बीजापुर आईईडी विस्फोट पर कहा कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था जिसमें पांच माओवादियों के शव मिले और हमारा एक जवान बलिदान हो गया। इसके बाद जब हमारी टीम वापस लौट रही थी तो बीजापुर जिले के अंबेली इलाके में माओवादियों ने एक आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में हमारे सुरक्षाबलों का एक वाहन आ गया, जिसमें आठ जवान और एक ड्राइवर बलिदान हो गए।
#WATCH जगदलपुर, छत्तीसगढ़: बस्तर IG पी. सुंदरराज ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, "दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में 3 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था जिसमें 5 माओवादियों के शव मिले और हमारा एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद जब हमारी टीम… pic.twitter.com/de3WMVhWdF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2025
सीएम साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सली हमले की निंदा करते हुए शोक जताया है। महासमुंद में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम साय समेत मौजूद सभी लोगों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी है।
VIDEO | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) and other leaders observe a moment of silence at an event in Mahasamund to express grief over the killing of eight security personnel in Bijapur in a naxal attack.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 6, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/ZflwhOagOr
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और वाहन चालक के शहादत की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ। शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आतंक और हिंसा के ख़िलाफ़ पूरा देश एकजुट है। जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को मेंटेन रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं'।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और वाहन चालक के शहादत की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 6, 2025
शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त…