फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Cowardly act of Naxalites a villager seriously injured in pressure IED blast in Bijapur

बीजापुर: नक्सलियों की कायराना हरकत, प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Mon, 04 Aug 2025 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Aug 2025 07:40 PM IST
सार

बीजापुर जिले उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Cowardly act of Naxalites a villager seriously injured in pressure IED blast in Bijapur
आईईडी की चपेट में आकर ग्रामीण घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले उसूर थाना क्षेत्र के  पुजारीकांकेर में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच उस समय हुई, जब घायल ग्रामीण जंगल की ओर पशु चराने गया था।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, कलमू गंगा पिता कलमू देवा, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्कूलपारा पुजारीकांकेर, जंगल-पहाड़ क्षेत्र में अपने पशुओं को चराने गया हुआ था। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पैर पड़ने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें उसके पैर के तलवे में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ  कैम्प पुजारीकांकेर की टीम मौके पर पहुंची और घायल को त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसूर भेजा गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल या संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैम्प को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed