फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress won Maharashtra Navapur seat due to Chandrakar Chanakya policy in Bijapur

Bijapur: चंद्राकर की चाणक्य नीति से कांग्रेस ने जीती महाराष्ट्र की नवापुर सीट, शिरीष कुमार नाइक ने दर्ज की जीत

Mon, 25 Nov 2024 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को एआईसीसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नवापुर विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त किया था।

विज्ञापन
Congress won Maharashtra Navapur seat due to Chandrakar Chanakya policy in Bijapur
सुरेश चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को एआईसीसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नवापुर विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त किया था। यहां कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी शिरीष कुमार नाइक ने जीत दर्ज कर दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। जीत में अहम भूमिका सुरेश चंद्राकर ने निभाई है, आब्जर्वर नियुक्त होने के बाद से ही सुरेश चंद्राकर विधानसभा के प्रत्याशी और संगठन के पदाधिकारियों के बीच मौजूद रहकर अपने अनुभव से चुनाव संचालन के बहुत से टिप्स भी दिए। 

विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नवापुर विधानसभा में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी शिरीष कुमार नाइक के पक्ष में प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। सुरेश चंद्राकर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा कृत नहीं होने के बावजूद भी नवापुर विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी ने 1121 वोटों से जीत दर्ज की। सुरेश चंद्राकर के कार्यकुशलता और पार्टी संगठन के प्रति समर्पण शीर्ष नेतृत्व तक चर्चा में है। 

विज्ञापन

 

बीजापुर लौटने के बाद सुरेश चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि एआईसीसी के द्वारा मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर विधानसभा पहुंचकर संगठन के साथ बैठकें लेकर नवापुर संगठन की चुनाव तैयारियों का पहले जायज़ा लिया। जिसके बाद उसमें मामूली फेरबदल करते हुए कुछ दिशानिर्देश दिए एवं संगठन में उत्साह भरते हुए उनके साथ घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी शिरीष कुमार नाइक के लिए वोट मांगा, सुरेश चंद्राकर ने कहा कोई चुनाव आसान नहीं होता हर चुनाव में एक नयी चुनौती होती है,बस उन चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान की ओर बढ़कर हमने जीत दर्ज की जिसमें नवापुर विधानसभा के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और संगठन प्रकोष्ठों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed