फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress took out Bharat Jodo Padyatra and targeted BJP In Bijapur

Bijapur: राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम को लेकर निकाली विशाल यात्रा, भाजपा को घेरा, कांग्रेस ने दिया संदेश

Thu, 07 Sep 2023 09:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर गुरुवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला कांग्रेस ने विशाल रैली निकाली। सभा को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश में भाजपा और मोदी सरकार एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है, एक जाति को दूसरे जाति से लड़ा रही है। 

विज्ञापन
Congress took out Bharat Jodo Padyatra and targeted BJP In Bijapur
भारत जोड़ो पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गत वर्ष सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जिसके एक साल पूरा होने पर गुरुवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला कांग्रेस ने विशाल रैली निकालकर राहुल गांधी के नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश दिया। रैली की शुरुआत बीजापुर के लौहडोंगरी पार्क से शुरू की गई, जो जेलबाडा मिलन चौक, डारापारा से कलेक्ट्रेट चौक होते हुए सीधे नये बस स्टैंड तक यात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो पदयात्रा नये बस स्टैंड पहुंचने के बाद सभा में तब्दील हो गई। सभा को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश में भाजपा और मोदी सरकार एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है, एक जाति को दूसरे जाति से लड़ा रही है। भाजपा और मोदी सरकार देश के असल मुद्दे बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, बढ़ती गरीबी, किसानों की समस्याएं, गलत जीएसटी, बढ़ती आर्थिक असमानता और लगातार देश में हो रहे निजीकरण के विषय में बात तक करना नहीं चाहती है।
विज्ञापन


मोदी सरकार और भाजपा केवल उद्योगपतियों के लाभ के लिए ही काम कर रही है। इन सारी परिस्थितियों के देखते हुए राहुल गांधी ने देश में भरता जोड़ो पद यात्रा निकाली थी, जो कन्याकुमारी से होकर कश्मीर तक गई। यात्रा में देश के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और  देश के सभी वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश के हर गांव में भाजपा की नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खुल रही है। भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश दिया।


जिसका गहरा असर देश में हुआ है। आज देश की जनता ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से भाजपा की सरकार को बहार का रास्ता दिखा दिया है। मोदी सरकार और भाजपा मजबूरी में घरेलू गैस की कीमत कम कर रही है। भाजपा और मोदी सरकार की कथनी और करनी को जनता समझ रही है। आने वाले दिनों में जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिलाध्यक्ष लालू राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed