फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress burns effigy of BJP and Chief Minister in protest against stopping of electricity bill half scheme in

बीजापुर: बिजली बिल हाफ योजना बंद करने का विरोध, कांग्रेस ने भाजपा और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 07 Aug 2025 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 06:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने तीखा विरोध जताते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूँका है।

विज्ञापन
Congress burns effigy of BJP and Chief Minister in protest against stopping of electricity bill half scheme in
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने तीखा विरोध जताते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूँका है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के इस फैसले को जनता पर अत्याचार करार देते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।कांग्रेस ने कहा कि जब उनकी सरकार ने 5 साल तक विपरीत परिस्थितियों में भी 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना के तहत राहत दी थी, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को 40 से 50 हजार रुपये की बचत हुई। इस योजना के तहत 400 यूनिट तक की खपत पर बिल आधा किया जाता था, लेकिन साय सरकार ने इसे सीमित कर केवल 100 यूनिट तक की खपत पर लागू किया है। इससे अधिक खपत पर पूरा बिल देना होगा, और 100 यूनिट की छूट भी खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने डेढ़ साल में बिजली दरों में चार बार वृद्धि की है, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 80 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू के लिए 25 पैसे और कृषि पंपों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी शामिल है। इसके अलावा, बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव के लोग परेशान हैं, जबकि कांग्रेस सरकार में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाती थी।
विज्ञापन


विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर कहा कि कोयले पर चार गुना ग्रीन टैक्स, स्लरी की अधिक वसूली, और अडानी की कंपनी से महंगे कोयले की खरीद को बिजली उत्पादन लागत बढ़ने का कारण बताया। स्मार्ट मीटर के नाम पर अनाप-शनाप बिल और अडानी की कंपनी द्वारा मौखिक मीटर लगाने की तैयारी को भी जनता की लूट का हिस्सा करार दिया और भाजपा सरकार के इस फैसले से जनता में भारी नाराज़गी और आक्रोश होने की बात भी कही है। उन्होंने  सरकार से सवाल पूछा कि “कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी, फिर भी हमें महंगे दाम पर बिजली क्यों?” इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ भाजपा सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed