फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress accuses of getting forms filled in name of PM Awas demands action in code of conduct case in Bijapur

Bijapur: पीएम आवास के नाम से फार्म भरवाने का कांग्रेस ने लगाया आरोप, आचार संहिता मामले में कार्रवाई की मांग

Thu, 06 Feb 2025 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 07:47 PM IST
सार

बीजापुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनाने के नाम से फार्म भरवा रहे कुछ लोगों को पकड़ा हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा निकाय चुनाव में खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं।

विज्ञापन
Congress accuses of getting forms filled in name of PM Awas demands action in code of conduct case in Bijapur
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनाने के नाम से फार्म भरवा रहे कुछ लोगों को पकड़ा हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा निकाय चुनाव में खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं। गुरुवार को पालिका क्षेत्र के शांतिनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने व महतारी वंदन योजना के नाम से बाकायदा स्टॉल लगाकर लोगों के फार्म भरवाए जा रहे थे। विधायक विक्रम मंडावी व कांग्रेस पार्टी को इस बात की खबर लगने के बाद वे मौके पर पहुंचे और फार्म सहित वहां मौजूद फार्म भरने वाले लोगों को कलेक्ट्रेट लेकर आये। 

विज्ञापन


यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी जागेश्वर कौशल से मिलकर जब्त की गई फार्म व जो लोग फार्म भर रहे थे। उन्हें सौपा। साथ ही जिला कांग्रेस की तरफ से जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी सौपा गया है। जिसमें आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कार्यवाही की मांग की गई हैं। इस पूरे मामले में बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा की नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होना है और आदर्श अचार सहिंता लगा हुआ है। ऐसे में बीजेपी के नेता बीजापुर नगरपालिका के सभी वार्डो में घूम घूमकर स्टाल लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना का फ़्रॉर्म भरवा रहे है। जबकि अचार सहिंता में नागरिकों को प्रलोभन और लालच नहीं दे सकते। 
विज्ञापन


हमें इसकी शिकायत मिली थी और हमने जिला के अधिकारी कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी को हमने इस संबध में ज्ञापन दिया है। इसके बाद भी अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है तो कांग्रेस के कार्यकर्त्ता विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं इस संबध में उपजिला निर्वाचन अधिकारी जागेश्वर कौशल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी प्रत्याशियों पर आचार सहिंता के उल्लघंन की शिकायत की है। बीजेपी नेताओं और प्रत्याशियों से इस संबध में स्पष्टीकरण लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed