फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Communication revolution in Naxal affected areas Jio telecom service started with the help of force in Chuwai

Bijapur: नक्सल प्रभावित इलाकों में संचार क्रांति, छुटवाई में फोर्स की मदद से शुरू हुई जिओ टेलीकॉम सर्विस

Wed, 27 Nov 2024 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 03:50 PM IST
सार

बीजापुर में जिले के अंदुरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों और युवाओं को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे संचार क्रांति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। तर्रेम क्षेत्र के छुटवाई में फोर्स की मदद से बीते दिनों जिओ टेलीकॉम सर्विस शुरु हो गई है।

विज्ञापन
Communication revolution in Naxal affected areas Jio telecom service started with the help of force in Chuwai
जिओ टेलीकॉम सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में जिले के अंदुरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों और युवाओं को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे संचार क्रांति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। तर्रेम क्षेत्र के छुटवाई में फोर्स की मदद से बीते दिनों जिओ टेलीकॉम सर्विस शुरु हो गई है। छुटवाई में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से इसका लाभ अब ग्रामीण व युवा वर्ग को आसानी से मिलने लगेगा।

विज्ञापन

 

उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंदुरुनी गांव छुटवाई में नियद नेल्लानार योजना के तहत वहां के ग्रामीण व युवाओं को सौगात देते हुए फोर्स की मदद से जिओ मोबाईल नेटवर्क शुरू कर संचार सुविधा का विस्तार किया गया है। बीते दिनों छुटवाई में नियद नेल्लानार योजना के तहत लगे टावर के शुरू होने से छुटवाई सहित गुंडेम, कोंडापल्ली, गगनपल्ली व मुरकीनार के ग्रामीण भी इसका लाभ उठाएंगे। 

विज्ञापन


संचार क्रांति की इस नई पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों का मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलने लगेगा। साथ ही मजबूत नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे ऑनलाइन पढ़ाई में फायदा पहुंचेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस व प्रशासन द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों को अब आसानी से अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed