{"_id":"67b6e2e0d3c17c9d390b74a3","slug":"chhattisgarh-naxals-play-a-bloody-game-before-elections-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: चुनाव से पहले नक्सलियों का खूनी खेल, मुखबीरी के नाम पर शिक्षादूत सहित दो को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: चुनाव से पहले नक्सलियों का खूनी खेल, मुखबीरी के नाम पर शिक्षादूत सहित दो को उतारा मौत के घाट
Thu, 20 Feb 2025 01:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:39 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले रात में हुई। नक्सली वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे ग्राम तोड़मा में बीती रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के नाम पर एक शिक्षादूत व एक अन्य ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बारसूर थाना क्षेत्र के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम तोड़मा प्राथमिक शाला के शिक्षादूत बामन कश्यप व ग्रामीण अनीस राम को नक्सली बुधवार की रात उनके घर पहुंचे। दोनों को घर से बाहर निकालकर जंगल की ओर ले गए।
नक्सलियों ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दी है। गांव के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम मौके के लिए निकली है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले रात में हुई। नक्सली वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।