फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Health Employees Union blew trumpet of agitation health system collapsed due to strike in Bijapur

Bijapur : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

Sat, 22 Jun 2024 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर राज्य के साथ साथ बीजापुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचओ प्रकोष्ठ के बैनर तले शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पर चले गए हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Health Employees Union blew trumpet of agitation health system collapsed due to strike in Bijapur
हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर राज्य के साथ साथ बीजापुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचओ प्रकोष्ठ के बैनर तले शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पर चले गए हैं। जिससे जिले के दूरस्थ क्षेत्रों एवम ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई है।

विज्ञापन


अपनी तीन सूत्रीय मांगे जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का पिछले पांच महीनों से लंबित पीएलपी भत्ता नियमित रूप से प्रदान करने, शासन स्तर से गृह जिले में स्थानांतरण की छूट एवम मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी में निवासरत होते हुए कार्य करने मंजूरी के साथ साथ कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की बहाली की मांग आदि शामिल है। 
विज्ञापन

 

इससे पूर्व तीन दिवस तक ऑनलाइन एंट्री का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर सांकेतिक रूप से शासन को सूचना दे दी गई थी। किंतु शासन स्तर से कोई कार्यवाही ना होता देख सभी सीएचओ ने आंदोलन का रुख अपनाया है। 21 तारीख से चल रहे इस आंदोलन में सभी कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति देखी जा रही है। उक्त आंदोलन में सामुदायिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक मयूरी देवांगन सहित गीतेश्वरी नेताम, शारदा मंडावी, प्रभा साहनी, साधना मिश्रा, अनिता नाग, ममता पांडे, कुलेश्वरी नेताम, कशिश झाड़ी, लोकेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed