फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   chhattisgarh former Forest Minister Mahesh Gagda accused Bhupesh govt of corruption in gothans

'चलबो गोठान खोलबो पोल': पूर्व वनमंत्री निकले गोठानों के निरीक्षण पर, कहा- वर्मी कंपोस्ट की जगह दे रहे मिट्टी

Thu, 25 May 2023 08:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 08:08 PM IST
सार

 गागड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 14 वें वित्त, 15 वें वित्त, मनरेगा व डीएमएफ जैसे मदों से गांव के विकास के लिए भेजी गई राशि को गोठानो पर लगवाकर भ्रष्टाचार किया गया। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh former Forest Minister Mahesh Gagda accused Bhupesh govt of corruption in gothans
पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने किया गोठानों का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोठान को लेकर अब भाजपा आक्रामक हो गई है। इसे लेकर प्रदेश के पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने 'चलबो गोठान खोलबो पोल' अभियान शुरू किया है। इसके तहत वह गोठानों की जांच-पड़ताल पर निकले हैं। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि, गोठानों में भारी अनियमितता मिली है। गोठान में न गाय दिखी, न गोबर, न वर्मी कम्पोस्ट खाद और न ही चारा न पानी। आरोप लगाया कि वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को मिट्टी थमाई जा रही है। 

विज्ञापन


पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार और गुरुवार को बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के गोल्लगुड़ा, तिमेड, उल्लूर, भद्रकाली व चन्दूर के गोठानो का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने शराब घोटाले की तरह गोबर और चारा घोटाला किया है। जिस तरह ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट बनाकर कोयला, रेत  व शराब घोटाले किए हैं, उसी तर्ज पर संगठित गोठान घोटाला भी किया गया हैं। कहा कि भूपेश सरकार ने गौमाता के साथ भ्रष्टाचार किया हैं। 
विज्ञापन




भाजपा नेता ने कहा कि, गाय सड़कों पर घूम रही हैं। गोबर खरीदी में घोटाला किया गया। आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने गोठानो की आड़ में 1300 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। वही गौठान निरीक्षण के दौरान महेश गागड़ा ने स्थानीय लोगों से भी अव्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये घोटालों की ऐसी सरकार है जिसने चारा घोटाला को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed