फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   chhattisgarh Former Forest Minister blocked highway for doctor in bijapur

Chhattisgarh: डॉक्टर के लिए पूर्व मंत्री का धरना, पता चला रात में ही हो गई नियुक्ति; पर दो घंटे जाम रहा हाईवे

Tue, 13 Jun 2023 08:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jun 2023 08:41 PM IST
सार

पूर्व वन मंत्री गागड़ा ने चेतावनी दी है कि, अगर किसी भी कारणवश यहां से डॉक्टर को हटाया गया तो उग्र आंदोलन की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को सरकार के दबाव में कार्य करने वाला बताते हुए घोटाले बाज अधिकारियों को भाजपा की सरकार आते ही कार्यवाही करने की बात कही है। 

विज्ञापन
chhattisgarh Former Forest Minister blocked highway for doctor in bijapur
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

इसे राजनीति कहें, चुनावी दबाव या सरकार की इच्छा शक्ति। छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति के लिए पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा मंगलवार सुबह हाईवे पर धरना देने बैठ गए। इसके चलते वाहनों की कतार लग गई। लोग परेशान होने लगे। करीब दो घंटे यही सब चलता रहा। इस बीच उन्हें बताया गया कि डॉक्टर की नियुक्ति तो सोमवार रात ही कर दी गई है। इस पर भी पूर्व मंत्री भड़क गए। कहा कि, बताया क्यों नहीं, आपको सूचना देनी पड़ेगी। अब वहां से डॉक्टर हटा तो अच्छा नहीं होगा। 

विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र के ग्रामीण लगातार मोदकपाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन साल से डॉक्टर की मांग कर रहे थे। इसे लेकर लोगों ने कई बार मंत्री, अफसरों और पूर्व मंत्री से भी शिकायत की, पर बात नहीं बनी। अब मंगलवार को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक उन्होंने हाईवे जाम रखा। इस बीच तहसीलदार मौके पर पहुंचे और बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति तो रात को ही कर दी गई थी। इस पर भी महेश गागड़ा भड़क गए। 
विज्ञापन




पूर्व मंत्री ने कहा कि, जब तीन सालों से मांग कर रहे थे, तब क्यों नहीं कि गई। अब तक प्रशासन सो रहा था, जो अब चक्का जाम के नाम पर जागा है। साथ ही नियुक्ति के बाद कोई सूचना न देने पर पूर्व मंत्री प्रशासनिक व्यवस्था पर भड़क गए। कहा कि, डॉक्टर वहां स्थाई रूप से सेवा देगा, जिस पर एसडीएम ने सहमति जताई। गागड़ा ने स्थानीय विधायक पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान न देने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन खत्म कर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed