फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Encounter Encounter between security forces and Naxalites one Maoist killed two soldiers injured

Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

Wed, 11 Dec 2024 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 01:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Encounter Encounter between security forces and Naxalites one Maoist killed two soldiers injured
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया।
विज्ञापन


जवानों ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। वहीं नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी व मंगलू कुड़ियाम मामूली रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है यहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed