फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CEO impressed by the talent of children and efforts of teachers demand for vegetable seeds and water purifier

Bijapur: बच्चों के हुनर और शिक्षकों के प्रयास से प्रभावित हुए सीईओ, सब्जी बीज और वाटर प्यूरीफायर की मांग पुरी

Fri, 24 Jan 2025 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

बीजापुर में जिले में शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार करने के प्रयासों के बीच जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से स्कूलो में पहुंचकर पढ़ाई के स्तर मे सुधार करने का प्रयास कर रहे हैँ।

विज्ञापन
CEO impressed by the talent of children and efforts of teachers demand for vegetable seeds and water purifier
सब्जी बीज और वाटर प्यूरीफायर की मांग पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में जिले में शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार करने के प्रयासों के बीच जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से स्कूलो में पहुंचकर पढ़ाई के स्तर मे सुधार करने का प्रयास कर रहे हैँ। निरीक्षण के जरिये गुणवत्ता मे कमी को दूर करने के प्रयासों के बीच सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार आज औचक निरीक्षण पर प्राथमिक शाला पनारापारा पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन, कक्षा व्यवस्था, गतिविधियों के संचालन और बच्चों के पढ़ाई के स्तर को देख प्रभावित हुए ।

विज्ञापन


बारी बारी से कक्षाओं मे जाकर सीईओ जिला पंचायत ने पहाड़ा, गुना, भाग, शब्द की पहचान, वाक्य का पठन, कविता वाचन, स्पेलिंग आदि के सवाल पूछे जिसमें बच्चों ने तत्परतापूर्वक आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। शिक्षकों के कक्षा संचालन की योजना और निपुण बीजापुर  गतिविधियो की सीईओ जिला पंचायत ने प्रशंसा की ।
विज्ञापन

हेड मास्टर के प्रयासों से खुश होकर सीईओ जिला पंचायत ने वाटर प्यूरीफायर और सब्जी बीज किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

प्राथमिक शाला बोरजे और माध्यमिक शाला बोरजे का निरीक्षण कर सीईओ ने पढ़ाई के स्तर और विद्यालय के संचालन से संतुष्ट हुए। यहाँ शौचालय का कार्य अपूर्ण पाये जाने पर तत्काल सरपंच को एक सप्ताह मे कार्य पूर्ण करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान दक्ष बीजापुर और निपुण बीजापुर की कक्षाओं और गतिविधियों का अवलोकन कर बेहतर प्रयास से गुणवत्ता स्तर बढ़ाने निर्देश दिया गया। दौरे में जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया और एपीसी जाकिर खान भी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed