फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   body of a villager who was swept away in Chintavagu was found after 18 hours in Bijapur

Bijapur: चिंतावागु में बहे ग्रामीण का 18 घण्टे बाद मिला शव, एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले ग्रामीणों को मिला

Wed, 04 Sep 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

बीजापुर में मंगलवार की दोपहर करीब 3 से 4 बजे के दरमियान भोपालपटनम ब्लाक के  चिंतावागु नदी मे बहकर लापता हुए  ग्रामीण का शव 18 घण्टे बाद घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर ग्रामीणों को मिला है।

विज्ञापन
body of a villager who was swept away in Chintavagu was found after 18 hours in Bijapur
ग्रामीण का 18 घण्टे बाद मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में मंगलवार की दोपहर करीब 3 से 4 बजे के दरमियान भोपालपटनम ब्लाक के  चिंतावागु नदी मे बहकर लापता हुए  ग्रामीण का शव 18 घण्टे बाद घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर ग्रामीणों को मिला है। मृतक ग्रामीण के शव का पोस्टमार्डम उसके गांव में ही किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक से होकर बहने वाली चिंतावागु नदी में मंगलवार की दोपहर  गोरगुंडा निवासी गोटा चन्द्रिया पिता रोसोया उम्र 38 बहकर का लापता हो गया था। देर शाम तक ग्रामीणों ने उसे ढूंढा किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार की सुबह से गांव के ग्रामीण उसे चिंतावागु नदी के इर्द गिर्द तलाशते रहे। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलवा लिया था। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ घटनास्थल पहुंचती की उससे पहले ही सुबह 8 बजे के करीब ग्रामीणों ने लापता ग्रामीण चन्द्रिया के शव को ढूंढ निकाला। बताया गया है कि चंदैया बामनपुर पंचायत के गोरगुंडा का रहने वाला था। वह मंगलवार की दोपहर किसी काम से अपने एक अन्य साथी के साथ  चिंतावागु नदी पार कर मोदकपल्ली होकर भोपालपटनम जा रहा था। तभी नदी के तेज बहाव मे वह बह कर लापता हो गया था। उसका साथी किसी तरह तैर कर पार हो गया था। उसने ही उसके बहने की खबर दी थी। भोपालपटनम आरआई हितेंद्र पामभोई ने बताया कि लापता हुए ग्रामीण चंदैया का शव ग्रामीण ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्डम गांव में ही किया गया हैं। पटवारी मुआवजा प्रकरण तैयार कर रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed