फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJYM accuses Congress councilor of occupying Anganwadi land in bijapur

Bijapur News: आंगनबाड़ी की जमीन पर अवैध कब्जा, भाजयुमो नेता बोले- कांग्रेसी पार्षद बना रहीं खुद का आशियाना

Thu, 27 Jul 2023 06:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

बीजापुर में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि, आंगनबाड़ी सांस्कृतिक भवन और बच्चों के खेल कूद के लिए सरकार ने जमीन दी, लेकिन उस पर कांग्रेस नेता ने कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन
BJYM accuses Congress councilor of occupying Anganwadi land in bijapur
फूलचंद गागड़ा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि, आंगनबाड़ी सांस्कृतिक भवन और बच्चों के खेल कूद के लिए सरकार ने जमीन दी, लेकिन उस पर कांग्रेस नेता ने कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद ने उस जमीन पर कब्जा कर अपना आशियाना बना रही हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से शिकायत भी की है। इसके बावजूद लोगों को विधायक और कलेक्टर के नाम से धमकाया जा रहा है। 

विज्ञापन


भाजयुमो नेता फूलचंद गागड़ा ने कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित  आंगनबाड़ी, सांस्कृतिक भवन व खेल कूद के लिए मिली शासकीय भूमि पर वार्ड 6 के  कांग्रेसी की महिला पार्षद ने जबरन कब्जा कर लिया है। जब वहां के लोगों ने मना किया तो उन्हें विधायक कलेक्टर का डर दिखाकर दबंगाई की जा रही है। गागड़ा का कहना है कि आम जनता सार्वजनिक हित सोच रही है, लेकिन चुनी हुई पार्षद निजी हित साधने में लगी हैं। इस अवैध कार्य का विरोध किया जाएगा। 0
विज्ञापन


फूलचंद ने सम्बंधित विभाग से इस पर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी जमीनों पर कब्जे का खेल नगर में आम हो गया हैं। यहां के संपन्न लोगों की निगाह भी सरकारी जमीन पर टिकी हुई हैं। उन्होंने इसके पीछे स्थानीय विधायक के संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने करीबियों को अवैध कब्जा में संरक्षण दे रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से नगर के लोगों में भी रोष व्याप्त हैं। वही कब्जा रोक पाने में संबंधित विभाग भी नाकाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed