फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP leader Srinivas Reddy said operation of cinema hall in government community building should be stopped in

Bijapur: भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी बोले- सरकारी सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का बंद हो संचालन

Sun, 03 Nov 2024 03:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

बीजापुर में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीजापुर वासियों के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने बीजापुर नगर के हृदय स्थल पर एक सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था। 

विज्ञापन
BJP leader Srinivas Reddy said operation of cinema hall in government community building should be stopped in
भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीजापुर वासियों के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने बीजापुर नगर के हृदय स्थल पर एक सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था, जहां अनेक प्रकार के सामाजिक बैठकें, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादी समारोह और अन्य सरकारी कार्यक्रम भी निर्बाद रूप से आयोजित किये जाते थे। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने बीजापुर के हृदय स्थल में स्थित सरकारी सामुदायिक भवन को सिनेमा हॉल में तब्दील कर उसे एक कांग्रेसी पार्षद के हवाले कर दिया गया अब वह कांग्रेसी पार्षद सरकारी सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का संचालन करते हुए एक मोटी कमाई कर रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने अपने प्रेस वक्तव्य में यह भी कहा कि सरकारी सामुदायिक भवन को बीजापुर नगर वासियों से मशवरा किए बिना इस तरह किसी निजी व्यक्ति को सिनेमा हॉल संचालित करने की अनुमति दिया जाना समझ के परे है। सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का संचालन होने से नगर के लोगों को सामाजिक बैठकें, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में काफ़ी परेशानी हो होती है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने अपने प्रेस वक्तव्य में यह भी कहा कि यदि सिनेमा हॉल का संचालन करना ही है तो नियमानुसार अपने निजी भूमि पर सिनेमा हॉल का निर्माण कर सिनेमा हॉल का संचालन करना चाहिए लेकिन आम जनता के लिए बनी सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का संचालन किया जाना आम जनता के अधिकारों को छीनने जैसा प्रतीत होता है। इसलिए शासन प्रशासन से मांग है कि बीजापुर के सरकारी सामुदायिक भवन में संचालित सिनेमा हॉल का संचालन तत्काल बंद किया जाए और उसे किसी अन्य जगह शिफ़्ट किया जाये ताकि जिले के आम जनता के लिए बनी सरकारी सामुदायिक भवन का उपयोग आम जनता के लिए हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed