फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Security forces arrested two militia members

Bijapur: सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था इनाम

Thu, 07 Mar 2024 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 11:09 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक पुरुष और एक महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत दोनों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Bijapur Security forces arrested two militia members
इनामी महिला मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक पुरुष और एक महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को कुटरू थाना और डीआरजी के जवानों द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान अम्बेली से एक महिला नक्सली शांति उर्फ सोनी उर्फ सोनम कवासी पिता दशरू कवासी उम्र 30 निवासी अम्बेली को पकड़ा गया। 

विज्ञापन


पकड़ी गई महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 5000 का ईनाम घोषित है। उसके विरुद्ध कुटरू थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं। वहीं फरसेगढ़ थाना, डीआरजी और छसबल 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिन्तनपल्ली से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य लेकाम बुधराम पिता चिन्ना लेकाम उम्र 20 निवासी चिन्तनपल्ली को पकड़ा गया। 
विज्ञापन


बुधराम 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10000 का ईनाम उद्घोषित किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू और फरसेगढ़ थाना में कार्रवाई करते हुए न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed