{"_id":"6491399332b7c8ff10080b71","slug":"bijapur-murder-unknown-people-killed-assistant-constable-with-sharp-weapon-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: अज्ञात लोगों ने सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: अज्ञात लोगों ने सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 20 Jun 2023 11:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:01 AM IST
सार
बीजापुर के भद्रकाली थाना में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की बीती रात पाता कुटरू में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के भद्रकाली थाना में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की बीती रात पाता कुटरू में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। जवान इन दिनों छुट्टी पर चल रहा था और वह अपने रिश्तेदारों के यहां पाता कुटरू गया हुआ था। जहां उसकी हत्या हो गई। पुलिस हत्या की वजह आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद व अन्य कारणों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भद्रकाली थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़ना 11 जून 2023 से छुट्टी पर चल रहा था और रक्षित केंद्र बीजापुर से सम्बद्ध था। वह बीजापुर मुख्यालय में ही रह रहा था। सोमवार को वह अपने परिजनों से मिलने कुटरू थाना क्षेत्र के पाता कुटरू गया था और रात वहीं रुका हुआ था। इसी बीच मंगलवार की तड़के चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। कुटरू पुलिस जवान की हत्या को लेकर पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश व अन्य कारणों के संबंध में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन